पाकिस्तान भेजी जा रही थी दिल्ली-मुंबई के डिफेंस स्पेस की लोकेशन, 6 गिरफ्तार
दिल्ली और मुंबई के आर्मी कैंट और रेलवे स्टेशनों की भेजी गई थी लोकेशन, आरोपियों में एक महिला भी
मसूरी थाना पुलिस के बाद अब कौशांबी पुलिस के हत्थे छह संदिग्ध चढ़े हैं। सभी आरोपी देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित डिफेंस क्षेत्रों की रेकी कर उनकी फोटो-वीडियो और लोकेशन पाकिस्तान को भेज रहे थे।
इनकी सूची में देश भर के बड़े शहरों के रेलवे स्टेशन और सुरक्षा बलों के ठिकाने शामिल थे। यह दावा कौशांबी पुलिस ने किया है। मुख्यारोपी बिजनौर के नरगढ़ी नवादा निवासी सुहेल मलिक उर्फ रोमियो है। वहीं, गिरोह में संभल जिले के ज्ञानपुर सिसौना निवासी महिला साने इरम उर्फ महक भी शामिल है जो पाकिस्तान से सीधे लोगों के संपर्क में थी। सभी के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस की धारा 152 और ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट की धारा 3/5 में प्राथमिकी दर्ज की है।
गाजियाबाद के एडिश्नल सीपी लॉयन आर्डर राजकरन नैय्यर ने बताया कि अभी तक जिले की पुलिस मसूरी में आतंकी संगठनों से जुड़ कर आतंकवाद की ट्रेनिंग ले रहे संदिग्धों को लेकर जांच कर रही थी। शनिवार को देश की सुरक्षा से जुड़ा एक और मामला कौशांबी थानाक्षेत्र में सामने आया। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवकों के मोबाइल फोनों में संवेदनशील क्षेत्रों के फोटो-वीडियो व लोकेशन है। जब पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उनके मोबाइल फोन खंगाले तो पता चला कि देश में कोई बड़ी आतंकी साजिश रची जा रही थी। इसका ताना बाना भी पाकिस्तान से बुना जा रहा था।
मुख्यारोपी सुहेल ने पूछताछ में बताया कि वह बाकी लोगों को रुपये देकर सुरक्षा बलों के ठिकानों के फोटो, वीडियो और लोकेशन मंगवाता था। सभी जानकारी जुटाने के बाद उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से पाकिस्तानी व्यक्ति को भेज रहा था। पुलिस ने सभी के पास से आठ मोबाइल बरामद किए हैं।
राजकरन नैय्यर, एडिश्नल सीपी लॉयन आर्डर, गाजियाबाद ने बताया छह गिरफ्तार संदिग्ध आरोपियों के मोबाइल फोन में प्रमुख स्थानों की लोकेशन व फोटो मिले हैं। पाकिस्तान के व्हाट्सएप नंबर पर भेजे गए हैं। इनकी जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी आतंकी संगठन से जुड़े होने की बात सामने नहीं आई है।
यह छह लोग हुए गिरफ्तार हुए है
पहला,सुहेल मलिक उर्फ रोमियो निवासी नरगढ़ी नवादा बिजनौर,
दूसरा, साने इरम उर्फ महक निवासी गांव ज्ञानपुर सिसौना जिला संभल और तीसरा कौशांबी थानाक्षेत्र के भोवापुर निवासी प्रवीन
चौथा राज वाल्मिकी निवासी गांव बनारसीदास जिला
और पांचवा शिवा वाल्मिकी,निवासी उझानी स्थित रिसोली गांव जिला बदायूं और छठा
रितिक गंगवार,निवासी शाहजहांपुर के कटरा थाना क्षेत्र स्थित गांव सुल्तानपुर
पता चला है की सभी आरोपी वर्तमान में कौशांबी के भोवापुर में किराये पर रह रहे थे.