logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जालौन चौकी इंचार्ज पर अभद्रता का आरोप, प्रजापति समाज ने एसपी से की शिकायत


दीपक प्रजापति

जालौन। आदर्श प्रजापति सभा जनपद जालौन के पदाधिकारियों ने चौकी इंचार्ज जालौन मनीष तिवारी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है

शिकायत में बताया गया कि 11 मार्च 2026 को जालौन नगर स्थित जय नारायण गेस्ट हाउस में एक शादी समारोह के दौरान राजकुमार प्रजापति और अनिल कुमार के बीच विवाद हो गया था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद दोनों पक्षों को चौकी बुलाया गया

आरोप है कि चौकी पर पहुंचे प्रजापति समाज के पदाधिकारियों के सामने चौकी इंचार्ज मनीष तिवारी ने राजकुमार प्रजापति के साथ अभद्र व्यवहार किया और पदाधिकारियों को भी अपमानित करते हुए वहां से चले जाने को कहा

इस घटना से नाराज आदर्श प्रजापति सभा के पदाधिकारियों ने इसे समाज की गरिमा से जोड़ते हुए चौकी इंचार्ज के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है

समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि किसी सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों का अपमान न हो

119
5453 views

Comment