logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वाराणसी हरसोस ग्राम पंचायत के अंतर्गत आज ग्रामवासी का बैठा महा मीटिंग l

वाराणसी के हरसोस ग्राम सभा में आज किसानों, ग्रामवासियों, माताओं, बुजुर्गों और युवा साथियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जो कल के पेपर मे दिनाकं ( 14/03/2026 )को अखबार में प्रकाशित उस गजट पर चर्चा की गई, जिसमें नया शहर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निकट अर्बन टाउनशिप “काशी स्पोर्ट्स सिटी” के विस्तार कार्य का उल्लेख किया गया है।
बैठक के दौरान उपस्थित सभी किसानों और ग्रामीणों ने अपनी-अपनी बात रखते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि वे अपनी पुश्तैनी जमीन किसी भी कीमत पर देने के लिए तैयार नहीं हैं। किसानों का कहना है कि यह जमीन केवल उनकी संपत्ति ही नहीं, बल्कि उनकी आजीविका का मुख्य साधन और पूर्वजों की विरासत भी है।
ग्रामीणों ने यह भी कहा कि जिसके लिए देश के प्रधानमंत्री जी को सीट पे बैठाने का कार्य एक एक मत दाता के स्वयरुप में सम्मान मिला है, वहां के किसानों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। किसानों का कहना है कि जिस जमीन पर आज उनके परिवारों का भरण-पोषण हो रहा है, उस जमीन को छीनना उनके जीवन और भविष्य पर सीधा प्रभाव डालेगा।
बैठक में उपस्थित लोगों ने सरकार से अपील की कि किसानों की भावनाओं और अधिकारों का सम्मान किया जाए तथा किसी भी विकास कार्य के नाम पर किसानों की उपजाऊ जमीन जबरन न ली जाए।
बैठक के अंत में सभी किसानों और ग्रामीणों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि वे अपनी जमीन और अधिकारों की रक्षा के लिए एक साथ खड़े रहेंगे।
BBN News Reporter
Ashvani Patel rtg®™✓
Bureau Chief Varanasi Uttar Pradesh

0
0 views

Comment