logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

यात्रा परिवार संस्था की महिला सदस्यों को किया गया सम्मानित

जमशेदपुर सामाजिक संस्था यात्रा परिवार की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह ने संगठन से जुड़ी महिला सदस्यों को उनके सामाजिक योगदान और सक्रिय भूमिका के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के उत्साह को बढ़ाना और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को सराहना था।

इस अवसर पर रीना सिंह ने कहा कि यात्रा परिवार संस्था समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार कार्य कर रही है, जिसमें महिलाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिला सदस्य न केवल संस्था की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने में भी अहम भूमिका निभा रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान कई महिला सदस्यों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर महिलाओं ने संस्था के प्रति आभार जताया और भविष्य में भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में संस्था के अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखने की बात कही।

0
12 views

Comment