logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मदरसों को लेकर बड़ा बयान दिया है

उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और ऐसे संस्थानों को बंद कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ मदरसे आतंकवाद की फैक्ट्री बनते जा रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से संचालित संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि सनातन संस्कृति से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार कानून के दायरे में रहकर ऐसे मामलों पर सख्ती से कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। वहीं विपक्षी दलों ने इस बयान को लेकर सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

0
182 views

Comment