वीर सोरेन के असामयिक निधन पर शोक, जिलिंगगोड़ा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
सरायकेला-खरसावां झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला-खरसावां के विधायक Champai Soren के पौत्र तथा बाबूलाल सोरेन के सुपुत्र वीर सोरेन के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 फरवरी 2026 को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के मनाली स्थित सिमसा के एक होमस्टे में संदिग्ध परिस्थितियों में उनका निधन हो गया था। कम आयु में उनके निधन की खबर से परिवार, समाज और समर्थकों में गहरा दुःख व्याप्त है।
शनिवार को सरायकेला-खरसावां जिले के उनके पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा (पोस्ट – ईचुरा) में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
ॐ शांति।
AIMA पत्रकार
संदीप कुमार भारती
9570132457,
आपका एक लाइक हमें प्रोत्साहित की और ले जाता है। साथ ही कमेंट में अपनी राय विचार जरूर दे जिससे इस चैनल को समाज के लोगों के भलाई को और भी बेहतर बना सके।