logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एआई से एडिट कर नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की फर्जी तस्वीर वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कथित “गुप्त फोटो” तेजी से वायरल की जा रही है, जिसमें Nishant Kumar और प्रसिद्ध लोक गायिका Maithili Thakur को साथ दिखाया गया है। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के माध्यम से एडिट कर बनाई गई है, जिसे भ्रामक तरीके से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित किया जा रहा है।



सूत्रों के अनुसार वायरल हो रही तस्वीर के कोने में जिस चैनल का नाम दिया गया है, उसी के माध्यम से इसे बड़े पैमाने पर फैलाया जा रहा है। हालांकि अब तक इस तस्वीर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और विशेषज्ञों का कहना है कि यह फोटो डिजिटल एडिटिंग और एआई तकनीक का इस्तेमाल कर तैयार की गई प्रतीत होती है।



गौरतलब है कि Nitish Kumar के पुत्र निशांत कुमार आमतौर पर सार्वजनिक जीवन से दूर रहते हैं, जबकि मैथिली ठाकुर अपनी लोकगीत और भक्ति संगीत के लिए देश-विदेश में जानी जाती हैं।



विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी फोटो या खबर को बिना सत्यापन के शेयर न करें, क्योंकि एआई तकनीक के माध्यम से फर्जी तस्वीरें बनाकर लोगों को भ्रमित करने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं।

AIMA पत्रकार
संदीप कुमार भारती
9570132457,
आपका एक लाइक हमें प्रोत्साहित की और ले जाता है। साथ ही कमेंट में अपनी राय विचार जरूर दे जिससे इस चैनल को समाज के लोगों के भलाई को और भी बेहतर बना सके।

7
560 views

Comment