logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोनारी में भव्य नव वर्ष यात्रा को लेकर बैठक सम्पन्न

जमशेदपुर आगामी हिंदू नव वर्ष के अवसर पर निकाली जाने वाली विराट नव वर्ष यात्रा की तैयारी को लेकर रविवार को सोनारी स्थित थाना मैदान में बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन भगवा टीम की अगुवाई में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के सनातनी समाज के लोग शामिल हुए।



बैठक में यात्रा की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजकों ने बताया कि 18 मार्च को दोपहर 2 बजे सभी श्रद्धालु सोनारी में एकत्रित होंगे। इसके बाद मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी और पांच पुरोहितों द्वारा शंखनाद के साथ भव्य यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा।



यह यात्रा सोनारी क्षेत्र का नगर भ्रमण करते हुए आगे बढ़ेगी और अंत में ट्रांसपोर्ट मैदान, डिमना के लिए प्रस्थान करेगी।



आयोजकों के अनुसार यात्रा में गाजे-बाजे के साथ भजन एवं कीर्तन मंडली मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है।



बैठक में उपस्थित लोगों ने इस यात्रा को सफल और भव्य बनाने के लिए सभी सनातन धर्मावलंबियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

AIMA पत्रकार
संदीप कुमार भारती
9570132457,
आपका एक लाइक हमें प्रोत्साहित की और ले जाता है। साथ ही कमेंट में अपनी राय विचार जरूर दे जिससे इस चैनल को समाज के लोगों के भलाई को और भी बेहतर बना सके।

9
1097 views

Comment