समर्पण निःशुल्क प्री एग्रीकल्चर कोचिंग दमोह में PAT 2026 की तैयारी हेतु क्रेश कोर्स हेतु 15 मार्च तक विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन
16 मार्च से होगी कक्षाओं का आयोजन
दमोह/मध्य प्रदेश जिला प्रशासन, कृषि विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से समर्पण नि:शुल्क प्री एग्रीकल्चर टेस्ट कोचिंग का संचालन दमोह जिले में किया जा रहा है, नोडल अधिकारी सहायक संचालक कृषि जे.एल. प्रजापति द्वारा बताया गया कि PAT 2026 की तैयारी हेतु क्रेश कोर्स की काक्षाओं का संचालन 16 मार्च से किया जा रहा है, क्रैश कोर्स कक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए विद्यार्थी 15 मार्च तक उपसंचालक कृषि कार्यालय नई कलेक्ट्रेट कक्ष क्रमांक 70 द्वितीय तल में आवेदन प्राप्त कर जमा कर सकते हैं ।
गौरतलब है कि विगत वर्ष 2025 में समर्पण नि:शुल्क प्री एग्रीकल्चर टेस्ट कोचिंग के क्रैश कोर्स बैच से 06 विद्यार्थियों का चयन कृषि स्नातक कोर्स हेतु PAT के माध्यम से हुआ था।