अवैध शराब के विरूध पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
अवैध शराब के विरूध पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
> भारी मात्रा में अवैध शराब करीब 1300 लीटर स्प्रिट जप्त ।
> आरोपी तिलोकचन्द बावरी को किया गिरफतार।
> घटना में प्रयुक्त वाहन टाटा जिनोन को किया जप्त।
मकराना।
श्रीमती ऋचा तोमर पुलिस अधीक्षक, जिला डीडवाना-कुचामन के निर्देशंन में नेमीचन्द खारिया अतिरिक्त. पुलिस अधीक्षक, परबतसर व विक्की नागपाल,, वृताधिकारी, मकराना के सुपरविजन एवं श्रीमती गरिमा चौधरी आर.पी.एस.
प्रोबेसनल थानाधिकारी, पुलिस थाना मकराना के नेतृत्व में अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मकराना थाना पुलिस ने शुक्रवार, 13 मार्च 2026 को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ग्राम उच्चेरिया में दबिश देकर करीब 1300 लीटर अवैध हथकड़ शराब (स्प्रिट) एक गाडी टाटा कैम्पर जब्त कर आरोपी तिलोकचन्द बावरी को गिरफतार किया है।
जानकारी अनुसार उचेरिया से रामपुरा जाने वाले कच्च्चे रास्ते पर एक खेत में अवैध शराब होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर 05 ड्रम, 04 केन जिनमें करीब 1300 लीटर अवैध शराब स्प्रिट व एक वाहन टाटा जिनोन को जप्त कर मुलजिम तिलोकचन्द को गिरफतार कर धारा 16/54,54ए राजस्थान आबकारी अधिनियम व धारा 111 (2) (पप) (3), (4). (5) बीएनएस के तहत संगठित अपराध की श्रेणी में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया गया।
गिरफ्तार मुल्जिम के खिलाफ पहले से ही मकराना,परबतसर ,चितावा थाना में आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट ओर मारपीट ,धोखाधड़ी करने सहित विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज है।पुलिस की इस प्रभावी
कार्रवाई में प्रेमाराम मूण्ड सहायक उप निरीक्षक पुलिस थाना मकराना,
शिवलाल सहायक उप निरीक्षक पुलिस थाना मकराना, प्रकाशचन्द कांस्टेबल पुलिस चौकी बूडसु,
रामेश्वरलाल कांस्टेबल पुलिस थाना मकराना।ओमप्रकाश कांस्टेबल पुलिस थाना मकराना का सामुहिक विशेष योगदान रहा है।