जनपद खीरी दिनांक 14.03.2026
जनपद खीरी दिनांक 14.03.2026*
*थाना भीरा पुलिस द्वारा नाबालिक लडकी के साथ छेडछाड करने वाला अभि0 को गिरफ्तार किया गया*
पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना भीरा पुलिस द्वारा दिनांक 13.03.26 को वादिनी मुकदमा सुदामा देवी ने थाना हाजा उपस्थित आकर तहरीर दी की मेरी 13 वर्ष की भतीजीटयूशन पढकर घर आ रही थी रास्ते मे विपक्षी अतीश पुत्र रामगोपाल शर्मा द्वारा मेरी भतीजी के साथ अश्लील हरकते करते हुए छेडछाड की गयी व गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी। सूचना पर थाना भीरा पुलिस द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत किया गया अपराध की गम्भीरता को देखते हुए उच्चाधिकारीगण द्वारा गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन कर आज दिनांक 14.03.2026 को अभियुक्त अतीश कुमार पुत्र रामगोपाल नि0 ग्राम कचनारा थाना भीरा जनपद खीरी उम्र करीब 48 वर्ष को भीरा लखीमपुर मार्ग पर स्थित नानक फार्म मजार नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-*
अतीश कुमार पुत्र रामगोपाल नि0 ग्राम कचनारा थाना भीरा जनपद खीरी उम्र करीब 48 वर्ष
*मुकदमा विवरण*
मु0अ0सं0 108/2026 धारा 74/352/351(2) BNS व 7/8 पाक्सो एक्ट
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-*
1. उ0नि0 श्री अनिल कुमार थाना भीरा जनपद खीरी
2.
का0 सत्यम शर्मा थाना भीरा जनपद खीरी