logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखनऊ : UP पुलिस भर्ती परीक्षा का हुआ आयोजन*

✍️✍️✍️✍️✍️

लिखित परीक्षा की पहली पाली के प्रश्न वायरल

पूछे गाए प्रश्न सोशल मीडिया पर वायरल

14 मार्च 2026 को हुई उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा

UP पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का बयान-

''उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा दिनांक 14 मार्च 2026 को आयोजित की गई उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के भर्ती की लिखित परीक्षा की पहली पाली में पूछे गए एक प्रश्न पर सोशल मीडिया में दृष्टिगत चर्चाओं के परिप्रेक्ष्य में, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यह अवगत कराना चाहता है कि पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा अपने प्रश्न पत्र स्वयं स्थानीय स्तर पर निर्धारित नहीं किए जाते हैं। बल्कि यह कार्य अतिगोपनीय संस्थाओं के द्वारा इस प्रकार कराया जाता है कि परीक्षा से पूर्व प्रश्नपत्रों की गोपनीयता अक्षुण्ण रहे। इस गोपनीयता को बनाए रखने के लिए बोर्ड स्तर पर भी किसी अधिकारी, कर्मचारी द्वारा गोपनीय सामग्री अर्थात प्रश्नपत्रों का अवलोकन नहीं किया जाता है। प्रश्नपत्रों के सील्ड पैकेटों को परीक्षा केंद्रों पर ही परीक्षा कक्षों में दो अभ्यर्थियों के समक्ष पहली बार खोला जाता है तत्पश्चात् वितरित किया जाता है। दिनांक 14 मार्च 2026 के प्रथम पाली के संदर्भित प्रश्न के संबंध में जांच के आदेश दिए गए हैं । जांचोपरांत दोष निर्धारण कर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।''

136
4033 views

Comment