logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संगठनात्मक सुदृढ़ता से ही राष्ट्र निर्माण का मार्ग होगा प्रशस्त: विधायक सहदेव सिंह पुंडीर

​विकासनगर/देहरादून। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिवालिक ग्रामीण मंडल में शनिवार को ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए संगठन की मजबूती में प्रशिक्षण की भूमिका को रेखांकित किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ता वैचारिक रूप से परिपक्व होंगे, तभी संगठन और अधिक मजबूती के साथ समाज व राष्ट्र के लिए प्रभावी कार्य कर सकेगा।

विधायक ने 'व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण और संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण' के मूल मंत्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने में सेतु की भूमिका निभाएंगे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, मंडल अध्यक्ष रवि कश्यप, रमेश कुमार सैनी, सुनील कश्यप, बहादुर कश्यप और रामपाल सिंह, सचिन कुमार सहित अन्य ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल स्तर पर संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा की गई।

111
3164 views

Comment