logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजकीय मध्य विद्यालय पेटो में 1 से 8वीं तक नामांकन जारी, बेहतर शिक्षा और सुविधाओं के साथ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की पहल

जे जे न्यूज संवादाता संतोष कुमार
केरेडारी (हजारीबाग) पेटो पंचायत क्षेत्र के अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है कि राजकीय मध्य विद्यालय, पेटो में कक्षा 1 से 8वीं तक नामांकन (Admission) की प्रक्रिया जारी है। विद्यालय में योग्य और समर्पित शिक्षकों द्वारा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है, जिससे उनका शैक्षणिक और नैतिक विकास सुनिश्चित हो सके।
विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए मध्याह्न भोजन (Mid Day Meal) की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही सरकार की ओर से निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें और पोशाक भी प्रदान की जाती हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल-कूद और अन्य गतिविधियों की भी विशेष व्यवस्था है।
यहां कंप्यूटर की उत्तम शिक्षा, स्मार्ट क्लासेस तथा विज्ञान प्रयोगशाला की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे छात्र आधुनिक शिक्षा से जुड़ सकें। इसके साथ ही विद्यार्थियों को NMMS छात्रवृत्ति, CMMS छात्रवृत्ति तथा जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की विशेष तैयारी भी कराई जाती है।
पेटो पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, जनप्रतिनिधि तथा विद्यालय प्रबंधन समिति से निवेदन है कि अपने क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे का नामांकन विद्यालय में अवश्य कराएं, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए।
निवेदक:
राजकीय मध्य विद्यालय, पेटो

9
504 views

Comment