logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

40 छात्राओं का दल पीएम श्री योजना के अन्तर्गत एक्सपोजर विजिट के लिए भोपाल हुआ रवाना

बहराइच- शुक्रवार को शहर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी बहराइच में पीएम श्री योजना के अन्तर्गत आउट ऑफ स्टेट एक्सपोजर विजिट के अन्तर्गत 13 से 17 मार्च से 5 दिवसीय एक्सपोजर विजिट-2026 हेतु पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज बहराइच की 40 छात्राओं के दल को विद्यालय से जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।विद्यालय की प्रधानाचार्या मधु यादव ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण के लिए नोडल प्रभारी दीपिका चौरसिया व सह नोडल प्रभारी ममता यादव को नामित किया गया हैं‌। जिनकी देखरेख में छात्राओं को इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइल सांइस भोपाल, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च इन्वारमेटल हेल्थ भोपाल व इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सांइस एजूकेशन और रीसर्च भोपाल सम्मिलित हैं‌। शैक्षिक भ्रमण रवाना होने से पूर्व सभी छात्राओं को बैग,डायरी, पेन, बोतल व किट वितरित किया गया। इस अवसर पर किरन देवी,साहिस्ता खान व कीर्ति गोस्वामी आदि शिक्षिकाएं मौजूद रही।

10
967 views

Comment