वालेर में प्रत्येक रविवार को बैठेंगे डॉ. दीपक मंगल, बीपी व ब्लड शुगर जांच निःशुल्क
खंडार क्षेत्र के वालेर में अब हर रविवार को मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा मिलेगी। डॉ. दीपक मंगल (MBBS, DNB फैमिली मेडिसिन) प्रत्येक रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक गंगवाल मेडिकल स्टोर, जनरल हॉस्पिटल गेट नं. 1, वन विभाग चौकी के पास वालेर पर मरीजों को परामर्श देंगे।
राजेंद्र कुमार बैरवा (वीरपुर) ने बताया कि 15 मार्च 2026 से यह सेवा शुरू होगी। इस दौरान मरीजों की ब्लड प्रेशर (BP) और ब्लड शुगर (डायबिटीज) की जांच निःशुल्क की जाएगी।
डॉ. दीपक मंगल द्वारा बुखार, सिरदर्द, कमर दर्द, लकवा, अनिद्रा, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, थायराइड, जोड़ों का दर्द, एसिडिटी, पेट रोग, श्वास रोग, टीबी, किडनी रोग, त्वचा रोग (एक्जिमा, सोरायसिस, विटिलिगो) सहित विभिन्न बीमारियों का उपचार किया जाएगा।
महिलाओं की सफेद पानी की समस्या, पेशाब में जलन आदि बीमारियों के लिए भी परामर्श उपलब्ध रहेगा।