logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सक्षम म.प्र. के शिविर में चयनित दिव्यांगों को मिलेगी मोटराइज्ड ई बाइक

इन्दौर -- (चतरसिंह गेहलोत) गुरुवार दिनांक 12.03.2026 को इंदौर में नियोमोशन मोटराइज्ड व्हील चेयर हेतु परीक्षण/माप शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 5.30 बजे तक मध्य भारत हिन्दी साहित्य समिति रबीन्द्रनाथ टैगोर मार्ग होटल श्री माया के पास इंदौर पर संपन्न हुआ l
सक्षम मालवा प्रांत अध्यक्ष संतोष कुमार साबू ने जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त प्रशिक्षण / नाप शिविर में 71 दिव्यांग बंधुओं का नाप एवं प्रशिक्षण हुआ उत्त सभी दिव्यांग बंधु जो की 60% से 100% तक कमर के नीचे से दिव्यांग बंधु है l
उत्त प्रशिक्षण / नाप में सिलेक्ट होने वाले बंधुओं को ई -साइकिल जो कि करीबन 1 लाख 15 हज़ार कीमत की निशुल्क उनके साईज के अनुसार बना कर प्रदान की जाएगी l
उक्त शिविर में भोपाल से पधारे सक्षम मध्य प्रदेश के सचिव श्री रवीन्द्र जी कोपरगावकर , विश्वजीत जी सरमंडल ,सक्षम मध्यप्रदेश के कोषाध्यक्ष रवि जी विभूते, सक्षम भोपाल जिला शाखा से अध्यक्ष ए.पी. नायडू, श्रीमती पूर्णिमा नायडू , संजय पदवाड़ , सक्षम मालवा प्रांत उपाध्यक्ष श्री टेमले जी, मालवा प्रांत कोषाध्यक्ष श्री दिलीप जी सामक , उज्जैन से सम्मानीय श्री कैलाश जी शर्मा , सक्षम इंदौर जिला सचिव श्री अमित जी भामावत , जिला कार्यकारिणी सदस्य माया दीदी, मीनाक्षी दीदी एवं अन्य समाज सेवी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे l
संतोष कुमार साबू अध्यक्ष सक्षम मालवा प्रांत।

24
1880 views

Comment