मुरैना में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों हेतु मार्केटिंग एवं उद्यमिता मार्गदर्शन प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न
मुरैना में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों हेतु मार्केटिंग एवं उद्यमिता मार्गदर्शन प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई), भारत सरकार के अंतर्गत एमएसएमई-डीएफओ, टाउन हॉल, मुरैना में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत पंजीकृत लाभार्थियों हेतु एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन तथा ज़िला अग्रणी बैंक के संयुक्त सहयोग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन एमएसएमई के उप निदेशक राजीव कुमार के समग्र मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उनके निर्देशन में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई तथा विभिन्न विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया गया।
कार्यक्रम आयोजन कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में श्री कमलेश कुमार भार्गव, आई.ए. एस. मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में श्री सिद्धार्थ कुमार, लीड बैंक मैनेजर,ने बैंकों की ओर समस्या के निराकरण और सहयोग के संबंध में प्रकाश डाला। कार्यक्रम में श्री मरकाम महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, श्री जगदीश यादव, ग्रामोद्योग अधिकारी, श्री अमित कुलश्रेष्ठ, प्रिंसिपल,आई टी आई कॉलेज, श्री आर.के.शर्मा, जिला समन्वयक उद्यमिता विकास केन्द्र, श्री नागेंद्र सिंह किरार, जन सेवा केंद्र अधिकारी का विशेष सहयोग रहा। साथ ही श्रीमती निकुंज शर्मा का भी कार्यक्रम के समन्वय एवं संचालन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रावधानों, पात्रता मानदंडों एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को कौशल उन्नयन प्रशिक्षण, टूलकिट प्रोत्साहन, रियायती ब्याज दर पर बिना गारंटी ऋण सुविधा, डिजिटल लेनदेन प्रोत्साहन तथा विपणन सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इस अवसर पर योजना के अंतर्गत पंजीयन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, ऋण स्वीकृति प्रक्रिया तथा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की भूमिका के साथ ओन लाइन विपणन, मीशो पंजीकरण संबंधी विस्तृत प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम में जिले के 150 से अधिक कारीगरों लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जिनमें विशेष रूप से माटीकला शिल्पी, मालाकार, राजमिस्त्री, कारपेंटर तथा मूर्तिकार उपस्थित कारीगरों ने योजना के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की तथा इसे अपने व्यवसाय के सुदृढ़ीकरण हेतु उपयोगी बताया। अंत में सभी विभागों एवं उपस्थित अधिकारियों के सहयोग के लिए श्री जगदीश यादव, ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
-
#JansamparkMP #morena2026 #MadhyaPradesh #Morena