logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विकासखंड स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन

विकासखण्ड स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत अंबाह, पोरसा, कैलारस, सबलगढ़ और मुरैना में रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। इसके लिए 15 मार्च को अंबाह-पोरसा का रोजगार मेला जनपद पंचायत अंबाह हॉल में, 16 मार्च को कैलारस-पहाडगढ़ का रोजगार मेला जनपद पंचायत कैलारस हॉल में, 17 मार्च को सबलगढ़ का रोजगार मेला जनपद पंचायत सबलगढ़ हॉल में और 18 मार्च को मुरैना-जौरा का रोजगार मेला जनपद पंचायत मुरैना हॉल में प्रातः 10 से सायं 04 बजे तक आयोजित किया जायेगा। रोजगार मेले के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री भार्गव ने विकासखण्ड प्रबंधक मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को पत्र लिखकर सूचित किया है कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में टारगेट अनुसार चयनित करें। अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएं।

43
1224 views

Comment