नेशनल लोक अदालत में प्री लिटिगेशन के 1955 प्रकरणों का निराकरण किया एवं समझौता राशि रु 30884034/- हुई प्राप्त
नेशनल लोक अदालत में प्रीलिटिगेशन के 1955 प्रकरणों का निराकरण किया एवं समझौता राशि रु 30884034/- हुई प्राप्त
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना श्रीमती संगीता मदान के कुशल मार्गदर्शन एवं विशेष प्रयासों के परिणामस्वरूप 14 मार्च 2026 को जिला न्यायालय परिसर मुरैना एवं तहसील विधिक सेवा समिति अम्बाह, तहसील विधिक सेवा समिति जौरा, तहसील विधिक सेवा समिति सबलगढ में नेशनल लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना
श्रीमती संगीता मदान द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय मुरैना के न्यायाधीशगण एवं श्री हरीसिंह सिकरवार, अध्यक्ष जिला अभिभाषक संघ मुरैना व अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रधान जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना श्रीमती संगीता मदान द्वारा आयोजित नेशनल लोक अदालत में न्यायालय परिसर में लगे बैंक, विद्युत, नगर पालिक निगम, इन्श्योरेंस कंपनी के स्टॉलो का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नेशनल लोक अदालत में सभी खण्डपीठों के द्वारा न्यायालय में लंबित प्रकरणों का निराकरण पक्षकारों की आपसी सहमति से राजीनामा के माध्यम से किया गया। इसी तारतम्य में जिला न्यायालय मुरैना में विचाराधीन प्रकरण में पक्षकारों अमन बनाम सुमित (काल्पनिक नाम) का राशि रूपये 3 करोड 85 लाख मात्र का सिविल सूट भूमि विवाद काफी समय से लंबित था। नेशनल लोक अदालत में प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती संगीता मदान द्वारा पक्षकारों को समझाया गया, जिसमें दोनो पक्षकारो ने अपने प्रकरणों को वापिस लेकर आपसी समझौते के माध्यम से नेशनल लोक अदालत में प्रकरण का निराकरण कराया। नेशनल लोक अदालत हेतु जिला मुख्यालय मुरैना में 13 एवं तहसील मुख्यालय अम्बाह 06, जौरा 09 एवं सबलगढ़ में 06 इस प्रकार कुल 34 खण्डपीठें गठित की गई थी। नेशनल लोक अदालत में इन खण्डपीठों के समक्ष निराकरण हेतु न्यायालयों में लंबित प्रकरण में से 1074 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निपटारा हुआ। साथ ही समझौता राशि 86029503/- एवं प्रीलिटिगेशन के 1955 प्रकरणों का निराकरण किया एवं समझौता राशि रु 30884034/- प्राप्त हुई। प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती संगीता मदान के कुशल मार्गदर्शन में यह आंकडा श्रेष्ट रहा।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh