नासिक में सूफी जीन बाजार की धूम, हमारे प्रतिनिधि की सूफी जीन से खास मुलाकात
नासिक प्रतिनिधी अफसर अली
नासिक शहर में इन दिनों सूफी जीन बाजार की रमजान के मौके पर खास रौनक देखने को मिल रही है। शहर के इस ईद बाजार में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। खासकर युवाओं में नगर सेवक सूफी जीन की बढ़ती लोकप्रियता के कारण बाजार में काफी उत्साह का माहौल है।
रंग-बिरंगी और आधुनिक डिजाइन के कपडे, चपले, ईद के मेवे, खान पान के शौकीन आदि लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से ग्राहकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है और हर चीज की मांग लगातार बढ़ रही है।
इसी बीच हमारे प्रतिनिधि ने सूफी जीन से मुलाकात कर बाजार की स्थिति और बढ़ती मांग के बारे में जानकारी ली। सूफी जीन ने बताया कि नासिक के लोग हमेशा नए फैशन को अपनाने में आगे रहते हैं खास तौर से यहा सभी धर्मो के लोगो का आना लगा है,और इसी वजह से बाजार में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए नए-नए डिजाइन और बेहतर क्वालिटी की चीजे उपलब्ध कराई जा रही है। आने वाले दिनों में भी ग्राहकों के लिए और आकर्षक कलेक्शन लाने की तैयारी की जा रही है।
फिलहाल नासिक में सूफी जीन बाजार लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और यहां की रौनक शहर के बाजारों में अलग ही माहौल बना रही है।