ईदगाह कमेटी की अहम बैठक सम्पन्न, ईद की नमाज को लेकर तैयारियां पूरी।
बाराबंकी -मुगल दरबार में ईदगाह कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत ईदगाह के इमाम मौलाना अबूजर साहब ने कुरान शरीफ की तिलावत से की।
बैठक में कमेटी के सदर उमेर किदवई व सेक्रेटरी हाजी शहाब खालिद ने सभी पदाधिकारियों से राय मशविरा करते हुए बताया कि ईद की नमाज के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ईदगाह पीरबटावन में ईद की पहली नमाज सुबह 8:00 बजे और दूसरी नमाज 8:45 बजे अदा की जाएगी।
बैठक में कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने अध्यक्ष के समक्ष अपने-अपने विचार रखे और ईद की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराने तथा ईद को सादगी के साथ मनाने की अपील की।
इस दौरान अध्यक्ष ने सभी से कहा कि अपने आस-पड़ोस के गरीब लोगों का विशेष ध्यान रखें, ताकि उनके घरों में भी ईद की खुशियां अच्छे से मनाई जा सकें।
बैठक में ईदगाह कमेटी के इरफान कुरैशी, ताज बाबा राइन, हाजी इब्राहिम, आदिल अंसारी, मुजीबउद्दीन अंसारी, नसीम कीर्ति, मोहम्मद तैयब बब्बू, हाजी उसामा अंसारी, मोहम्मद आसिफ, रेहान अंसारी, सलमान अंसारी, मोहम्मद इमरान, अफसारूल नेता, अब्दुल हकीम, तरन्नुम जमाल, मोहम्मद आरिफ सहित समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।