logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

होम डिलीवरी में सात साल से गलत मोबाइल नंबर का प्रयोग कर रहा आशा गैस सर्विस देवरिया

देवरिया। देवरिया स्थित आशा गैस सर्विस द्वारा गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी हेतु बुकिंग करने के बाद इनवायस में प्रकाश प्रसाद नाम से डिलेवरी के लिए मोबाइल नंबर 8052453598 इंडेन एप पर दिखाई दे रहा है। इस मोबाइल नंबर पर फोन करने पर उपरोक्त ने बताया कि सात साल पूर्व ही उसने आशा गैस सर्विस छोड़ दिया है। बैतालपुर निवासी निशाकान्त तिवारी ने बताया कि आशा गैस सर्विस देवरिया में 9 मार्च को प्रीपेड गैस सिलेंडर के होम डिलीवरी हेतु बुकिंग किया हूं परन्तु अब तक गैस नहीं मिला है एवं गलत मोबाइल नंबर होने से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। गैस डिलीवरी हेतु जनपद देवरिया के हेल्प लाइन नंबर 05568469715 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई गई है।

6
1125 views

Comment