logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धनबाद में मतदान केंद्रों का युक्तिकरण, बूथों की संख्या बढ़कर 2484

धनबाद जिले में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के बाद बूथों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अब जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2484 मतदान केंद्र हो गए हैं।

उप निर्वाचन पदाधिकारी Kalidas Munda ने बताया कि पहले जिले में 2372 बूथ थे, लेकिन मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के बाद 112 नए बूथ जोड़े गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 2484 हो गई है।

उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव को Election Commission of India ने भी अपनी स्वीकृति दे दी है।

नई व्यवस्था के तहत विधानसभा क्षेत्रों में बूथों की संख्या इस प्रकार है—
सिंदरी विधानसभा: 457 बूथ
निरसा विधानसभा: 422 बूथ
धनबाद विधानसभा: 485 बूथ
झरिया विधानसभा: 331 बूथ
टुंडी विधानसभा: 401 बूथ
बाघमारा विधानसभा: 388 बूथ

प्रशासन का कहना है कि मतदान केंद्रों के युक्तिकरण से मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने में सुविधा होगी और चुनाव प्रक्रिया को अधिक सुचारु और व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा सकेगा।

11
1853 views

Comment