जालंधर के गांव सरंगवाली के गुरविंदर सिंह का न्यूजीलैंड पुलिस में कांस्टेबल भर्ती
जालंधर के गांव सरंगवाली के गुरविंदर सिंह का न्यूजीलैंड पुलिस में कांस्टेबल भर्ती
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
पंजाब के जिला जालंधर के गांव सरंगवाली के गुरविंदर सिंह का न्यूजीलैंड पुलिस में कांस्टेबल भर्ती हो गया गुरविंदर सिंह 2016 में स्टूडेंट वीजा पर न्यूजीलैंड गया था। जिससे उनके परिवार सहित इलाके में ख़ुशी का माहौल है।
जिला जालंधर के गांव सरंगवाली के गुरविंदर सिंह 2016 में स्टूडेंट वीजा पर न्यूजीलैंड गया था और वहां पर पढ़ाई पूरी करने के बाद 2023 में
न्यूजीलैंड की रेजीडेंसी मिल गई। जिसके बाद लगातार कड़ी मिहनत करते हुए न्यूजीलैंड पुलिस का टेस्ट दिया और उसमें सफलता प्राप्त करते हुए पुलिस कांस्टेबल बने। गुरविंदर सिंह के पिता वरिंदरजीत सिंह धनोया और माता अमरजीत कौर धनोया ने बेटे के न्यूजीलैंड पुलिस में चयन होने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि गुरविंदर सिंह का सफर चुनौतियाँ पूर्ण रहा। लेकिन कड़ी मिहनत और सम्पर्ण के चलते पुलिस में उसका चयन हुआ।