फतेहपुर में गंगा नदी में नहाने गए तीन छात्रों में एक की डूबने से मौत
हुसैनगंज फतेहपुर
ओम घाट गंगा नदी में नहाने आए तीन इंटरमीडिएट के छात्रों में से एक छात्र की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्रों को स्थानीय गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बताया जा रहा है कि तीनों छात्र शनिवार दोपहर नहाने के लिए गंगा नदी पहुंचे थे। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से यह हादसा हो गया। छात्रों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद गोताखोर तुरंत मौके पर पहुंचे और डूब रहे तीनों को बाहर निकाला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों छात्रों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने एक छात्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो छात्रों का उपचार किया गया।
मृतक की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के पानी मोहल्ला निवासी सनी (19) पुत्र धर्मेंद्र के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि सनी अपने दोस्तों हिमांशु और प्रिंस के साथ गंगा नदी नहाने आया था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया है।
*घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ओमघाट भिटौरा की बताई जा रही है।*