logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ा के पी.जी.डी.सी.ए सेमेस्टर प्रथम का परिणाम रहा शानदार

उमा 87.11% अंकों के साथ महाविद्यालय में रही प्रथम

तलवाड़ा-होशियारपुर, 14 मार्च ( अर्श ) : पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ द्वारा दिसंबर 2025 के घोषित परिणामों में महंत राम प्रकाश दास राजकीय महाविद्यालय, तलवाड़ा के पी.जी.डी.सी.ए सेमेस्टर प्रथम के विद्यार्थियों का परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा।
कॉलेज रजिस्ट्रार प्रो. अजय कुमार अर्श ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परीक्षा में उमा ने 87.11% अंक प्राप्त कर महाविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सिया ने 81% अंकों के साथ द्वितीय तथा रितिका ने 79.5% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोसला ने इन उत्कृष्ट परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, प्राध्यापकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से अभिभावकों की सराहना की, जिन्होंने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया है।
इस अवसर पर डॉ. राजीव खोसला ने सफल छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी। साथ ही पी.जी.डी.सी.ए विभाग की प्रो. कोमल तथा कंप्यूटर विभाग की प्रो. इंद्रजीत कौर और प्रो. जसप्रीत कौर को भी बधाई दी, जिनके मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से छात्राओं ने यह उपलब्धि हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है ... अजय कुमार अर्श

राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ा की क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राएँ : ऊमा, सिया और रितिका

1
12 views

Comment