logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कांग्रेस कमेटी एससी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष बने जगदीश प्रसाद बैरवा

खंडार। कांग्रेस पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत कोसरा निवासी जगदीश प्रसाद बैरवा को खंडार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के एससी प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। यह नियुक्ति पूर्व कैबिनेट मंत्री Mamta Bhupesh द्वारा जिला अध्यक्ष Mahendra Kakariya की अनुशंसा पर की गई।
पार्टी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार जगदीश बैरवा को उनकी निरंतर सक्रियता और संगठन हित में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे संगठन को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

0
0 views

Comment