आज की बड़ी खबरें.......
➡लखनऊ- IAS अभिषेक प्रकाश बहाल किए गए, नियुक्ति विभाग ने आदेश जारी किया, 15 मार्च से बहाल माने जाएंगे, अभिषेक प्रकाश 2006 बैच के IAS अधिकारी हैं
➡लखनऊ- सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में कार्यशाला आयोजित हुई, विभाग में AI के उपयोग पर मंथन हुआ, वाल्मीकि भवन में अधिकारी और विशेषज्ञ मौजूद रहे, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यशाला को संबोधित किया, उन्होंने कहा कि AI से सिंचाई प्रबंधन में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ेगी
➡लखनऊ- BSP प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने बयान दिया, सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, कहा राहुल गांधी ने कांशीराम का अपमान किया, कांग्रेस जवाब दे कि कांशीराम को भारत रत्न क्यों नहीं मिला, विश्वनाथ पाल ने कहा कि कांग्रेस जयंती मनाकर सिर्फ नौटंकी कर रही है
➡लखनऊ- LPG गैस की किल्लत पर AAP ने हमला बोला, जिला अध्यक्ष इरम रिजवी ने आरोप लगाए, कहा प्रदेश में गैस संकट से हाहाकार मचा है, आम जनता के चूल्हों से आंच छीन ली गई है
➡लखनऊ- एलपीजी सिलेंडर को लेकर हंगामा हुआ, एक ग्राहक डिलीवरी गाड़ी के सामने लेट गया, सिलेंडर नहीं मिलने पर उसने सड़क पर विरोध किया, विकास नगर में सिलेंडर को लेकर हंगामे की स्थिति बन गई
➡लखनऊ- सर्वोदय विद्यालयों में एडमिशन प्रक्रिया पूरी हो गई, जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रक्रिया संपन्न हुई, कक्षा 6, 7, 8 और 9 की खाली सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा होगी, 15 मार्च और 22 मार्च को परीक्षा आयोजित की जाएगी, 10,790 सीटों पर 68,780 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए, ये विद्यालय आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए हैं, प्रदेश में 103 आवासीय सर्वोदय विद्यालय संचालित हैं
➡उन्नाव- मनोकांत हत्याकांड के मामले में एक्शन हुआ, एसपी ने दारोगा को लाइन हाजिर किया, कमल दुबे हाजीपुर चौकी पर तैनात थे, मामला गंगाघाट के बसधना गांव का है
➡सहारनपुर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर पहुंचे, वहां से मां शाकंभरी देवी मंदिर के लिए काफिला रवाना हुआ, सीएम ने सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी में दर्शन-पूजन किया, मंदिर परिसर में कई योजनाओं का उद्घाटन किया, चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया, पर्यटन और विकास परियोजनाओं का भी निरीक्षण किया
➡मेरठ- मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष भिड़ गए, दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ, इस घटना में 5 लोग घायल हो गए, मारपीट और पथराव का वीडियो वायरल हो रहा है, पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है, मामला लोहियानगर क्षेत्र के अलीपुर का है
➡उन्नाव- निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा हुआ, ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में एक की मौत हो गई और 5 मजदूर गंभीर घायल हुए, मामला बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र का है
➡सिद्धार्थनगर- कई महिलाओं के गले से चेन छीनी गई, झपट्टा मार चोरों ने मंगलसूत्र और चेन लूट ली, पांडाल में महिलाएं रोती-बिलखती नजर आईं, पूछताछ के लिए महिलाओं को थाने लाया गया, घटना बीएसए ग्राउंड में आयोजित समारोह के दौरान हुई
➡कानपुर- खेत में पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले, दोनों पक्षों के करीब 24 लोग घायल हुए, मामला साढ़ थाना क्षेत्र के चिरली गांव का है
➡बरेली- ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग का मामला सामने आया, वाराणसी की एक किशोरी को बरेली में बेचा गया, पिता की डांट के बाद किशोरी घर से भागी थी, गैंग ने उसे बरेली में सेक्स रैकेट को बेच दिया, मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार किए गए, नेपाली महिला दुर्गा, बबली, जसलीन और आरोपी विनोद को पकड़ा गया, गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा गया, गिरफ्तारी बारादरी थाना क्षेत्र के सैटेलाइट इलाके से हुई
➡चंदौली- तेरहवीं के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की, महिलाओं और बच्चों पर भी हमला किया गया, हमले में कई लोग गंभीर घायल हुए, मारपीट का वीडियो वायरल हो गया, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों का इलाज जारी है, 4 लोगों पर केस दर्ज किया गया, मामला बलुआ क्षेत्र के सेवड़ी हुदहुदीपुर का है
➡कौशांबी- पीएम को लेकर पोस्ट के मामले में कांग्रेस नेता विनोद तिवारी गिरफ्तार किए गए, दिल्ली पुलिस ने उन्हें महेवाघाट क्षेत्र से पकड़ा, वह रायपुर से अपने पैतृक गांव डक शरीरा आए थे
➡झांसी- ट्रेन में अवैध वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई हुई, निरीक्षण में 7 अनाधिकृत वेंडर पकड़े गए, गाड़ी संख्या 01079 में चेकिंग के दौरान उन्हें पकड़ा गया, वाणिज्य विभाग और रेल सुरक्षा बल ने संयुक्त छापा मारा, किसी के पास वैध लाइसेंस या अनुमति पत्र नहीं मिला
➡ललितपुर- महामना ट्रेन के D4 कोच से धुआं निकलने लगा, उदयपुरा स्टेशन के पास ट्रेन को रोका गया, ट्रेन स्टाफ ने निरीक्षण किया, हालात सामान्य होने पर ट्रेन को रवाना कर दिया गया
➡बहराइच- AAP पार्टी ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा, गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने की मांग उठाई गई, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया, जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की गई
➡अयोध्या- DBTT विद्यार्थी की संदिग्ध मौत हो गई, मृतक जितेंद्र प्रताप सुल्तानपुर का निवासी था, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हुई, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है, जितेंद्र प्रताप मेडिकल कॉलेज का छात्र था
➡जालौन- सेना के जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई, वह पत्नी को आग से बचाने में झुलस गया था, मामला रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी नगर का है
➡बुलंदशहर- खुर्जा में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़ हुआ, जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने छापा मारा, SDM खुर्जा और आपूर्ति विभाग की टीम ने कार्रवाई की, शिवांश भारत गैस एजेंसी पर छापेमारी हुई, अवैध गैस रिफिलिंग का पर्दाफाश हुआ, विभिन्न कंपनियों के करीब 1000 सिलेंडर मिले, गैस चोरी के उपकरण भी बरामद हुए, FIR दर्ज करने के आदेश जारी किए गए, मामला खुर्जा देहात क्षेत्र के अगोरा अमीरपुर का है
➡आगरा- दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटा, घर में घुसकर मारपीट की गई, घटना का वीडियो वायरल हो गया, पीड़ित युवक ने थाने में शिकायत दी, मामला चित्रहाट थाने के कुकापुर का है
➡बलरामपुर- CMO ने औचक निरीक्षण किया, PHC रेहरा बाजार में चेकिंग की गई, 12 कर्मचारी अनुपस्थित मिले और 3 डॉक्टर नदारद पाए गए, अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए गए, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए
➡बस्ती- उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मामले का संज्ञान लिया, भारत समाचार की खबर पर कार्रवाई शुरू हुई, घूसखोर बाबू पर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई, वरिष्ठ सहायक प्रदीप श्रीवास्तव पर एक्शन हुआ, निलंबन की कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई, पीड़िता ANM ने गंभीर आरोप लगाए थे, मामला विक्रमजोत CHC का था
➡कानपुर- सेंट्रल स्टेशन में बड़ा हादसा टल गया, प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 की लिफ्ट अचानक बंद हो गई, 18 यात्री उसमें फंस गए, RPF के जवानों ने सभी यात्रियों को बाहर निकाला, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया
➡इटावा- मुरी एक्सप्रेस से गिरकर दो यात्रियों की मौत हो गई, दोनों जनरल कोच के दरवाजे पर खड़े थे, मृतक सोहिल कानपुर देहात का निवासी था, दूसरे युवक की शिनाख्त में GRP जुटी है, मामला भरथना रेलवे स्टेशन का है
➡प्रतापगढ़- पुलिस ने स्मैक बेचने वाले आरोपी को पकड़ा, उसके पास से 82 ग्राम स्मैक और 1340 रुपये बरामद हुए, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया, नगर कोतवाली पुलिस ने देवकली से गिरफ्तारी की
➡रायबरेली- संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने सुसाइड किया, घर से नाराज होकर निकली और कुएं में कूद गई, अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मामला बछरावां क्षेत्र के नीम टीकर गांव का है
➡आजमगढ़- रास्ते के अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन हुआ, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई, तहसीलदार और राजस्व टीम मौके पर मौजूद रही, मामला लालगंज तहसील क्षेत्र के उसरौली का है
➡मथुरा- सॉफ्टवेयर इंजीनियर से साधु बने व्यक्ति का मामला चर्चा में है, 15 साल बाद लौटे साधु की पत्नी ने पिटाई कर दी, बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई, रेलवे क्रॉसिंग के पास महिला का गुस्सा फूट पड़ा, भीड़ ने साधु की कार के शीशे भी तोड़ दिए, पत्नी ने आरोप लगाया कि पति बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने लगा था
➡देवरिया- नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया, पीड़ित से कुल 15 लाख रुपये ठगे गए, पूर्व स्टेनो अफजाल खान पर FIR दर्ज हुई, सिपाही दीपक सिंह और साक्षी सिंह पर भी मुकदमा दर्ज किया गया, साक्षी सिंह सिपाही दीपक की पत्नी है, सदर कोतवाली में केस दर्ज हुआ, आरोपी स्टेनो और सिपाही को जेल भेज दिया गया, सिपाही की पत्नी की तलाश जारी है
➡बदायूं- HPCL प्लांट में दोहरे हत्याकांड के मामले में नवागत SSP अंकिता शर्मा ने निरीक्षण किया, पुलिस अधिकारियों के साथ बारीकी से जांच की गई, SSP ने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच होगी
➡चित्रकूट- दो युवक करंट की चपेट में आ गए, एक युवक की मौत हो गई और दूसरा झुलस गया, घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, मामला सरधुवा थाना क्षेत्र के अमवा गांव का है
➡मैनपुरी- ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया, 175 वाहनों का चालान किया गया, 2.26 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया, एक ओवरलोड डंपर को सीज किया गया, मामला करहल चौराहा कोतवाली क्षेत्र का है
➡सहारनपुर- दारोगा भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली में डीएम और SSP ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, नगर क्षेत्र के कई केंद्रों का जायजा लिया गया, परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाएं देखी गईं, CCTV कैमरों की क्रियाशीलता की जांच की गई, अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
➡अलीगढ़- सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कमाल कर दिया, UAF-22 रैप्टर मॉडल तैयार किया गया, 5 छात्र-छात्राओं ने यह मॉडल बनाया, छात्रा प्रांशी कुमारी, आशी, हृदेश कुमार, रंजना कुमारी और कार्तिक शर्मा इसमें शामिल रहे, सभी छात्र-छात्राएं कक्षा 4 से 8 तक के हैं, उनकी प्रतिभा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, मामला अलीगढ़ मॉडल कंपोजिट स्कूल भिलावली का है
➡बिजनौर- विहिप जिला मंत्री के घर हमले के मामले में कार्रवाई हुई, अमित शर्मा और विपिन चौहान पर मारपीट का आरोप है, फायरिंग और 5 लाख रुपये ले जाने का भी आरोप लगाया गया, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी शुऐब गिरफ्तार हुआ, घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसके पास से अवैध तमंचा बरामद हुआ, मामला थाना धामपुर क्षेत्र का है
➡मेरठ- बाबा रामदेव ने ईरान-अमेरिका युद्ध को लेकर बयान दिया, उन्होंने युद्ध को चिंताजनक बताया, खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को लेकर भी चिंता जताई, कहा कि युद्ध का समाधान योग और बातचीत से निकल सकता है
➡मैनपुरी- कार सवार दबंगों ने बाइक सवार को पीटा, कार में बाइक छू जाने पर युवक को घायल कर दिया गया, पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजा, मामला करहल के जाटवान वाल्मीकि बस्ती का है
➡मेरठ- आवारा सांड के हमले से छात्र की मौत हो गई, छात्र तीन दिन तक वेंटिलेटर पर रहा, दूध लेने जाते समय उस पर सांड ने हमला किया था, 13 वर्षीय छात्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, वह हस्तिनापुर थाना क्षेत्र का निवासी था
➡इटावा- झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत हो गई, इंजेक्शन लगते ही राजकुमारी की हालत बिगड़ी और मौत हो गई, महिला की उम्र 50 वर्ष थी, परिजनों ने हंगामा किया, पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया, घटना इकदिल क्षेत्र के नगला परबंदी की है
➡सुल्तानपुर- दबंग ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन को पीटा, दूसरी मशीन से पेट्रोल लेने पर वह भड़क गया, पिटाई का वीडियो वायरल हो गया, मामला बल्दीराय क्षेत्र के लोहरिया का है
➡बाराबंकी- गैंगस्टर अधिनियम में आरोपी पर एक्शन हुआ, मोहम्मद असलम पर कुर्की की कार्रवाई की गई, पुलिस और राजस्व टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की, 1.17 करोड़ रुपये का भूखंड कुर्क किया गया, कार्रवाई ग्राम सिहाली में हुई
➡चंदौली- करीब 46 लाख रुपये कीमत का 1.83 किलो गांजा बरामद किया गया, पुलिस चेकिंग में संदिग्ध ट्रेलर से यह खेप पकड़ी गई, बिहार के भोजपुर का निवासी आरोपी गिरफ्तार किया गया, अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम को सफलता मिली
➡इटावा- भारत समाचार की खबर का असर हुआ, बाइक सवार को टक्कर मारने वाले आरोपी गिरफ्तार किए गए, मारपीट करने वाले 2 आरोपी भी अरेस्ट हुए, आरोपी शिवेंद्र उर्फ नीटू और सचिन को पकड़ा गया, रंजिश में कार से बाइक को टक्कर मारी गई थी, मामला कोतवाली जसवंतनगर क्षेत्र का है।
➡संभल- झोलाछाप डॉक्टर की दुकान हुई सील, नोडल अधिकारी डॉ विश्वास अग्रवाल का एक्शन, इलाज से महिला की बिगड़ी थी हालत, मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती, बहजोई कोतवाली क्षेत्र के भवन का मामला
➡सुल्तानपुर- सिलेंडर की अवैध बिक्री का मामला, 2 लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया केस, मौके से 42 घरेलू सिलेंडर बरामद किए गए, 5 केजी के 4 छोटे सिलेंडर भी जब्त किए, अवैध रूप से बेचे जा रहे थे गैस सिलेंडर, गोसैसिंहपुर स्थित आकांक्षा गैस एजेंसी का मामला
➡फर्रुखाबाद - DM ने BLO को सम्मानित किया, मतदाता सूची में 100% कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मान मिला, 8 BLO को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया, फतेहगढ़ के कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ
➡सोनभद्र- बिजली व्यवस्था की जांच के लिए समिति पहुंची, सभापति अंगद कुमार सिंह ने निरीक्षण किया, जिले की बिजली व्यवस्था और उत्पादन की समीक्षा की गई, ओबरा थर्मल पावर प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया गया, अधिकारियों से उत्पादन क्षमता की जानकारी ली गई
➡मैनपुरी- वारंटी पकड़ने गई पुलिस टीम से ग्रामीणों ने मारपीट की, मारपीट में पुलिस की वर्दी भी फट गई, सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, घटना कुरावली क्षेत्र के ग्राम इमलिया की है
➡प्रयागराज- यूपी SI भर्ती परीक्षा के एक सवाल पर विवाद खड़ा हो गया, सामान्य हिंदी के एक प्रश्न पर अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताई, प्रश्न था “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला”, विकल्पों में सदाचारी, पंडित, अवसरवादी और निष्कपट दिए गए थे, विकल्प में “पंडित” शब्द होने पर विवाद हुआ, प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति ने नाराजगी जताई, मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय ने इस पर सवाल उठाए।
➡दिल्ली- पेट्रोलियम मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पैनिक बुकिंग से लोग बचें- सरकार, LPG की कोई कमी नहीं- सरकार, ‘पूरी क्षमता से रिफाइनरी काम कर रही’,बड़े पैमाने पर पैनिक बुकिंग हो रही-सरकार, देश में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल-सरकार, तेल के आयात की आवश्यकता नहीं-सरकार