logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बृजमनगंज थाना क्षेत्र में अफीम की खेती पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

बृजमनगंज, महाराजगंज: थाना बृजमनगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम खरखोड़ा में अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 450 अफीम के पौधे और 520 सदर फल बरामद किए हैं। इस मामले में रामनरेश पुत्र रामाश्रय निवासी खर खोड़ा को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसओजी और थाना बृजमनगंज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मामले में थाना बृजमनगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 67/26 धारा 8/17/25 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया जा रहा है इस घटना के संबंध में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि
आज दिनांक 14/3/26 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खर खोड़ा में अफीम की खेती की गई है इस सूचना पर एसओजी को साथ लेकर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा दबिश दी गई जिस पर ग्राम खर खोड़ा स्थित एक खेत में अफीम की कुल 450 आदद पौधे लगे मिले जिसमें कुल 520 सदर फल पाए गए तथा खेती करने वाले अभियुक्त रामनरेश पुत्र रामाश्रय निवासी खर खोड़ा थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है मौके पर खेत की निगरानी हेतु फोर्स को तैनात किया गया है तथा इस संबंध में थाना बृजमनगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 67 /26 धारा 8/17 / 25 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया जा रहा है माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर पौधों को नष्ट किया जाएगा

248
12892 views

Comment