logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी के बलिया मे किया प्रदर्शन "बिना बुकिंग गैस हंकरो की खैर नही" "उमेश कन्नौजिया"

बलिया(U.P) बलिया के कलेक्ट्रेट परिसर में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर विरोध प्रदर्शन किया,प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र में गैस सिलेंडर की कमी और कालाबाजारी की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉ. प्रदीप यादव के नेतृत्व में,कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर आम नागरिकों के बीच असंतोष बढ़ रहा है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आम लोगों को और अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गैस की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए और कालाबाजारी पर रोक लगाई जाए।गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन में
कार्यकर्ता ,डॉ. प्रदीप यादव जिलाध्यक्ष,मुन्ना राम, शंकर राजभर सत्यम गुप्ता,टाइगर व्यास,शुगर लाल यादव,अंजली राजभर,अमित कुमार मिश्रा,चंदन यादव,धनु यादव,मनोज कुमार यादव,कमलेश सिंह,मिथुन धीरेंद्र सिपाही जी,ओम प्रकाश मिश्रा,कुमार राव,मनीष राव,अनूप कुमार,विक्रम आंबेडकर,छोटेलाल चौरसिया,सत्येंद्र नाथ वर्मा,सूरज गुप्ता,सत्येंद्र चौबे,विनोद गुप्ता,विजय शंकर राजभर,उषा राय,अमरिंदर सिंह,डॉ प्रदीप कुमार,कृष्ण कुमार,दीपक
गुप्ता,विशाल राजभर,मोहित गुप्ता,
अर्जुन कुमार,मोहित गुप्ता,सिद्धार्थ कुमार राव,मनीष राव,अनूप कुमार,विक्रम रणविजय गुप्ता,दुर्गेश यादव,कवि जी,मुकेश कुमार अंजनी राजभर जी,अध्यक्ष रसड़ा नीरज कुमार गुप्ता,संजय कुमार गुप्ता,आशीष यादव, बबलू राजभर,रणजीत सिंह,दिलीप सिंह, संजय सिंह,बलवंत पांडे,विभा पांडे,उषा राय,कुसुम गीता सोनी,सलमान सिद्धकी,विपिन तिवारी,ओम प्रकाश मिश्रा,अंबेश्वर यादव,रसड़ा विधानसभा अध्यक्ष नीरज गुप्ता उपस्थित रहे ।आपको बता दे कि प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के मुख्य मांग है,जैसे की गैस सिलेंडर की कीमत को दूर किया जाए, बलिया प्रशासन ने गैस सिलेंडर की किल्लत को दूर करने और कालाबाजारी रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं। प्रशासन ने गैस एजेंसी मालिकों और डिस्ट्रिब्यूटरों के साथ बैठक कर कालाबाजारी रोकने और बिना बुकिंग हॉकरों को गैस सिलेंडर न देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, प्रशासन ने सोशल मीडिया पर नजर रखने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है।।

4
80 views

Comment