logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बलरामपुर में पटवारियों का बड़ा फेरबदल, कलेक्टर के निर्देश पर जारी हुई तबादला सूची.!


बलरामपुर (मोहम्मद खालिद)

बलरामपुर जिले में लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पटवारियों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिले के कई पटवारियों का तबादला किया गया है। प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई पटवारियों को उनके वर्तमान हलकों से हटाकर अन्य हलकों में पदस्थ किया गया है।
जानकारी के अनुसार जिले में कुछ पटवारी कई वर्षों से एक ही क्षेत्र में कार्यरत थे, जिसके कारण प्रशासनिक व्यवस्था की पारदर्शिता और कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने व्यापक स्तर पर समीक्षा कर यह तबादला सूची जारी की है।
कलेक्टर ने कहा कि राजस्व कार्यों में तेजी लाने, आम जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने तथा प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जिले में राजस्व कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करना प्राथमिकता है।
पटवारियों के इस बड़े पैमाने पर किए गए फेरबदल से राजस्व विभाग में हलचल देखी जा रही है। वहीं प्रशासन को उम्मीद है कि इस निर्णय से राजस्व संबंधी कार्यों में तेजी आएगी और आम लोगों को समय पर बेहतर सेवाएं मिल सकेगी।

262
6842 views

Comment