डीएलएड प्रशिक्षण 2025 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी
उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज द्वारा डीएलएड प्रशिक्षण 2025 में अल्पसंख्यक कोटे के अंतर्गत लिये गये प्रवेश को लेकर नई सूचना जारी की गई है।
अल्पसंख्यक संस्थानों द्वारा लिये गये प्रवेश की जानकारी अब ऑनलाइन फीड की जाएगी।
कॉलेज लॉगिन के माध्यम से अभ्यर्थियों का विवरण वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां: अभ्यर्थियों का विवरण कॉलेज लॉगिन पर फीड करने की तिथि 18 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक डायट द्वारा सत्यापन करते हुए ऑनलाइन स्वीकृति की अंतिम तिथि 27 मार्च 2026 (शाम 5:00 बजे तक) निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन स्वीकृति न होने पर प्रवेश मान्य नहीं माना जाएगा।