logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हेडलाइंस: कलनुआ से गया पिंडदान के लिए रवाना हुए श्री रमापति पाण्डेय दम्पति, पूरे ग्रामसभा की परिक्रमा कर लिया आशीर्वाद समाचार: भदोही जनपद के डीघ क्षेत

हेडलाइंस:
कलनुआ से गया पिंडदान के लिए रवाना हुए श्री रमापति पाण्डेय दम्पति, पूरे ग्रामसभा की परिक्रमा कर लिया आशीर्वाद
समाचार:
भदोही जनपद के डीघ क्षेत्र के जंगीगंज स्थित कलनुआ गांव में धार्मिक आस्था और परंपरा का सुंदर दृश्य देखने को मिला। गांव निवासी श्री रमापति पाण्डेय और उनकी सहधर्म पत्नी ने अपने पूर्वजों के मोक्ष और शांति के लिए गया धाम में पिंडदान करने हेतु प्रस्थान किया। प्रस्थान से पहले दम्पति ने पूरे ग्राम सभा की परिक्रमा कर ग्रामवासियों से आशीर्वाद लिया।
ग्राम परिक्रमा के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनकी यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की कामना की। भारतीय सनातन परंपरा में गया धाम में पिंडदान का विशेष महत्व माना जाता है, जहां पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पिंडदान किया जाता है।
श्री रमापति पाण्डेय ने बताया कि गया धाम जाकर वे अपने पितरों के निमित्त विधिवत पिंडदान और तर्पण करेंगे। इस अवसर पर गांव के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे तथा सभी ने दम्पति को शुभ यात्रा का आशीर्वाद दिया

13
972 views

Comment