logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला का श्योपुर दौरा, जल गंगा संवर्धन अभियान की बैठक लेंगे

श्योपुर । राकेश शुक्ला, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री तथा श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री, 14 एवं 15 मार्च को जिले के भ्रमण पर रहेंगे। उनके दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ प्रशासनिक बैठकों की अध्यक्षता भी करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री शुक्ला 14 मार्च की रात्रि 9 बजे कूनो रिसोर्ट सेसईपुरा पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 15 मार्च को प्रातः 11 बजे सेसईपुरा से श्योपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस श्योपुर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजन से भेंट करेंगे।
इसके पश्चात दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान की जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें जिले में जल संरक्षण और संवर्धन से जुड़े कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
बैठक के बाद मंत्री श्री शुक्ला दोपहर 2 बजे श्योपुर से मानपुर के लिए रवाना होंगे और 2:30 बजे रामेश्वर घाट पहुंचकर मंदिरों के जीर्णोद्धार के संबंध में श्रद्धालुओं से चर्चा करेंगे। इसके बाद वे अपरान्ह 3 बजे मानपुर से बड़ौदा के लिए प्रस्थान कर 3:45 बजे स्व. कमल शर्मा, पूर्व जिला संघ चालक, के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शाम 4:15 बजे बड़ौदा से पुनः श्योपुर लौटेंगे, जहां शाम 5 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद 5:30 बजे श्योपुर से सवाई माधोपुर के लिए रवाना होकर शाम 6:30 बजे सवाई माधोपुर पहुंचेंगे। रात्रि 9:25 बजे जेपी चेन्नई एक्सप्रेस से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

60
7175 views

Comment