logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आंजना में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर प्रारंभ


आजना : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आंजना में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का 7 दिवसीय विशेष शिविर प्रारंभ हुआ।शिविर की अध्यक्षता उप प्राचार्य कमलेश कुमार जैन ने की। मुख्य अतिथि ईश्वर लाल रोत एवं विशिष्ट अतिथि राकेश पाटीदार, रीना जोशी, पुष्पा उपाध्याय और पलाश दोसी रहे।
उद्घाटन सत्र में स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । कार्यक्रम अधिकारी राकेश पाटीदार ने राष्ट्रीय सेवा योजना और उससे संबंधित विभिन्न गतिविधियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए शिविर के उद्देश्यों को समझाया। ईश्वर लाल रोत ने जीवन में समाज सेवा और राष्ट्र सेवा का महत्व समझाया । शिविर के अध्यक्ष कमलेश कुमार जैन ने इस इकाई के माध्यम से जीवन में अनुशासित रहते हुए सदैव दूसरों की मदद करने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम में कई स्वयं सेवकों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन शैलेश उपाध्याय ने किया।

12
847 views

Comment