logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कामगारों के हक के लिए राष्ट्र कल्याण पार्टी आक्रामक

अम्बरनाथ, "ब्ल्यू जेट हेल्थकेयर" कंपनी द्वारा कामगारों को नियमित वेतन और लेबर लॉ के निर्धारित मापदंडो के अनुसार सभी भत्ता व वार्षिक इन्क्रीमेंट को लेकर राष्ट्र कल्याण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश तिवारी जी के नेतृत्व में कामगारों ने धरना प्रदर्शन किया।
कामगारों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन के लोग कामगारों के पुरे वेतन नहीं देते व सरकार की तरफ सें निर्धारित लेबर लॉ के अनुसार मिलने वाले लाभ भी नहीं देते, इसके बदले अपने कुछ खास लोगों को लाभ पंहुचाते हैं।
इन मांगों के अधार पार राष्ट्र कल्याण पार्टी व सहयोगियों ने आज अम्बरनाथ MIDC में ब्ल्यू जेट हेल्थकेयर कंपनी के सामने धरना प्रदर्शन किया व कंपनी को चेतावनी दी।
आंदोलन को देखते हुए कंपनी प्रबंधन ने कर्मचारियों को लेबर लॉ के अनुसार समय सें वेतन सहित त्योहारों का बोनस व सालाना वेतन वृद्धि देने का वचन दिया।
राष्ट्र कल्याण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शैलेश तिवारी, प्रहार जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष अड स्वप्निल पाटिल व छावा संघटना के अध्यक्ष निखिल गोले ने कंपनी द्वारा अपने वादे पूरा न करने पर समुचित कानूनी कार्यवाही करने की चेतावनी दी।

1
619 views

Comment