“ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो थानों की कार्यवाही में 83 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
पूंजीपथरा और पुसौर पुलिस ने 6 वाहनो
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो थानों की कार्यवाही में 83 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
पूंजीपथरा और पुसौर पुलिस ने 6 वाहनों से 130 टन स्क्रैप और आयरन पेललेट्स की जब्ती
अवैध कबाड़ परिवहन में लिप्त 6 अनावेदक पर पुलिस की वैधानिक कार्रवाई
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — अवैध कबाड़ और चोरी के माल के कारोबार पर पुलिस की कड़ी नजर, कार्रवाई रहेगी जारी
14 मार्च, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने अवैध कबाड़ के कारोबार पर “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही, रायगढ़ पुलिस द्वारा सप्ताह के भीतर शुक्रवार की शाम और सुबह अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 वाहन समेत करीब 83 लाख 52 हजार रूपये की अवैध संपत्ति जब्त की गई है।
अवैध कबाड़ के परिवहन पर लगाये मुखबीरों के सटिक सूचना पर कल शाम थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुसौर पुलिस द्वारा आर्यन फ्यूल के सामने पुसौर-सरिया मार्ग पर चेकिंग के दौरान दो टाटा 1512 वाहनों को रोका गया, जिनमें करीब 19 टन लोहे के टीना का स्क्रैप परिवहन किया जा रहा था। वाहन चालकों के पास वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस द्वारा दोनों वाहनों सहित स्क्रैप को जब्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
इसी क्रम में आज सुबह थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तमनार चौक तथा महुआ चौक तुमीडीह में घेराबंदी कर उड़ीसा की ओर से रायगढ़ की तरफ आ रहे चार भारी वाहनों को रोका गया। जांच के दौरान तीन 12 चक्का ट्रकों में आयरन पेललेट्स तथा एक 12 चक्का ट्रक में लगभग 25 टन स्क्रैप लोहे के छड़, मशीनरी पार्ट्स आदि लोड पाया गया। वाहन चालकों से स्क्रैप एवं पेललेट�