प्रशासन का कड़ा रुख: रसोई गैस की कालाबाजारी पर छापेमारी
तहसील शोहरतगढ़़ अन्तर्गत घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी की रोकथाम के लिए एसडीएम विवेकानन्द मिश्रा के निर्देश पर गठित टीम ने ढाबों, भोजनालयों और गैस एजेंसियों पर छापेमारी किया। नायब तहसीलदार महबूब अंसारी और एआरओ सतीश की टीम ने राम रक्षा पैलेस रेस्टोरेन्ट, शिव शंकर ढाबा, चौधरी कैफे और आदर्श भोजनालय की जांच की। राम रक्षा पैलेस में 06 कामर्शियल सिलेण्डर मिले, जिनमें दो खाली, दो भरे और दो उपयोग में पाये गये। शिव शंकर ढाबा में भी दो कामर्शियल सिलेण्डर उपयोग में मिले। चौधरी कैफे में एक घरेलू सिलेण्डर मिला, लेकिन वह उपयोग में नहीं था। वहीं प्रतिष्ठान स्वामी ने उक्त गैस सिलेण्डर को घरेलू कनेक्शन का बताया। प्रशासन की टीम ने तहसील क्षेत्र की पांच गैस एजेंसियों का भी निरीक्षण किया, जहां गैस वितरण व्यवस्था सामान्य मिली।