logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गैस आपूर्ति में बाधा डालने वालों की अब खैर नहीं, होगी छापेमारी

जनपद सिद्धार्थनगर में डीजल, पेट्रोल और घरेलू गैस सिलेण्डरों की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा जमाखोरी व अनियमितताओं पर नियन्त्रण के लिए तहसील प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। एसडीएम विवेकानन्द मिश्रा ने तहसील अन्तर्गत विशेष निगरानी टीम गठित कर बैरनिया में स्थित प्रेम एचपी गैस वितरक, बीबीएस इण्डेन और उत्तमा एचपी गैस वितरक की जांच किया गया। एसडीएम विवेकानन्द मिश्रा ने बताया कि जांच टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर पेट्रोल पम्पों और गैस एजेंसियों पर सतत निगरानी रख रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि आम नागरिकों को नियमानुसार डीजल, पेट्रोल और गैस सिलेण्डर की आपूर्ति हो। यदि किसी पेट्रोल पम्प या गैस एजेंसी के खिलाफ जमाखोरी, कालाबाजारी या अन्य अनियमितता की शिकायत मिलती है तो सम्बन्धित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई के लिए तत्काल आख्या प्रस्तुत की जायेगी। एसडीएम विवेकानन्द मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि गैस एजेंसियों पर किसी भी प्रकार की मनमानी या जमाखोरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। प्रशासन का उद्देश्य आम नागरिकों को आवश्यक ईंधन और गैस की निर्बाध व नियमानुसार आपूर्ति उपलब्ध कराना है। इस दौरान सीओ मयंक द्विवेदी, एसओ नवीन कुमार सिंह, शकील अहमद, राजेश आर्या (गैस एजेंसी मालिक), अकील अहमद, संदीप सिंह, सर्वजीत शर्मा, भाजपा जिला प्रतिनिधि लवकुशधर द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

0
0 views

Comment