logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रेस नोट दिनाँक 14.03.2026 नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया गया तथा महोदया को पुलिस ला


नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया गया तथा महोदया को पुलिस लाइन्स बदायूँ में गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया गया स्वागत ।

आज दिनाँक 14.03.2026 को नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ महोदया सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ का चार्ज ग्रहण किया गया । तत्पश्चात् पुलिस लाइन्स बदायूँ में नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के आगमन पर उन्हें सलामी गॉर्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया । सर्वप्रथम पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र,बरेली श्री अजय कुमार साहनी द्वारा नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ महोदया को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया । तत्पश्चात् जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण द्वारा महोदया का स्वागत किया गया । इस दौरान नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया ने अधिकारीगण से परिचय प्राप्त किया तथा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु टीम भावना, पारदर्शिता, कर्तव्यनिष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का संदेश दिया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र कुमार द्विवेदी,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया व अन्य अधिकारी0गण/कर्म0गण उपस्थित रहे

10
386 views

Comment