logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशानुसार रविवार को भी खुली रहेगी गैस एजेंसीया बुकिंग ओर रिफिल का कार्य जारी रहेगा

*कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशानुसार रविवार को भी खुली रहेंगी गैस एजेंसियां, बुकिंग और रिफिल का कार्य जारी रहेगा*

*उज्जैन/गिरधारी लाल गेहलोत जन जन की आवाज*

उज्जैन,14 मार्च 2026। उज्जैन जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के सख्त निर्देशों के तहत रविवार को भी सभी गैस एजेंसियों के कार्यालय खुले रहेंगे तथा गैस बुकिंग और रिफिल का कार्य सामान्य दिनों की तरह किया जाएगा।
जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सभी सेल्स ऑफिसरों को निर्देशित किया गया है कि वे सुनिश्चित करें कि रविवार को कोई भी गैस एजेंसी बंद न रहे। एजेंसी संचालकों और उनकी टीमों को पूर्ण क्षमता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए आवश्यक मानव संसाधन, वाहनों और अन्य व्यवस्थाओं की योजना तैयार करने को कहा गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रविवार को भी गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी आपात स्थिति में सामान्य दिनों की तरह जारी रहेगी, ताकि सोमवार को अत्यधिक बैकलॉग की स्थिति न बने और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इसके साथ ही गैस प्लांट भी रविवार को क्रियाशील रहेंगे। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किए जा रहे हैं, जिससे गैस की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहे।

9
202 views

Comment