केतु हटिंगरा विद्यालय में टीन शेड निर्माण पूर्ण, विधायक व सरपंच का आभार
सेखाला परिक्षेत्र की ग्राम पंचायत केतु कला स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय केतु हटिंगरा में टीन शेड का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर विद्यालय परिवार ने शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ एवं केतु कला सरपंच नाथू सिंह राठौड़ का आभार प्रकट किया।
शिक्षक संघ अध्यक्ष सज्जन सिंह गोगादेव ने बताया कि विद्यालय की मांग पर ग्राम पंचायत केतु कला द्वारा टीन शेड स्वीकृत किया गया था, जिसका निर्माण अब पूरा हो गया है। इस अवसर पर ठेकेदार माणक राम सुथार, मिस्त्री पुंजगिरी व रावल सिंह गोगादेव का साफा, दुपट्टा, मोमेंटो व बैग देकर सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने करतल ध्वनि से आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक पुखराज सुथार, सज्जन सिंह गोगादेव, महेंद्र सिंह जोधा, भगवान राम, सत्येंद्र कुमार, निर्मला सहित अन्य मौजूद रहे।