logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की दबिश, 13 सिलेंडर जब्त


घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की दबिश, 13 सिलेंडर जब्त

पंकज यादव,नारनौल। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार के दिशा-निर्देशानुसार जिले में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक गतिविधियों में इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने आज एक बड़ी छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। विभाग की टीमों ने जिले के विभिन्न होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट्स पर अचानक दबिश दी, जहां कमर्शियल कार्यों के लिए घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग पाया गया। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से 13 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए और संबंधित मालिकों के खिलाफ विभागीय नियमानुसार आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सरकार के निर्देश पर प्रशासन की ओर से इस अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिले भर में कुल 6 विशेष टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में निरंतर निगरानी और छापेमारी कर रही हैं। आज की इस कार्रवाई में निरीक्षक रवि कुमार, निरीक्षक प्रीति यादव, उपनिरीक्षक कविता और कुलदीप शर्मा की टीम शामिल रही।
सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी अरुण सैनी ने बताया कि घरेलू गैस का दुरुपयोग कानूनन अपराध है और यह अभियान भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेगा ताकि सब्सिडी वाले ईंधन का लाभ केवल पात्र परिवारों को ही मिले और व्यावसायिक क्षेत्रों में नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित हो सके।

फोटो-छापेमारी करती जिला प्रशासन की टीम।

11
806 views

Comment