logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तीर्थ यात्रियों से भरी बस तेज रफ्तार से खडे डंफर में घुसी, एक की मौत , 53 घायल


कानपुर उत्तर प्रदेश -

- बस के इमरजेंसी डोर व खिडिकियों से निकाल गए यात्री

- नासिक से होते हुए अयोध्या बाया नेपाल जा रही थी टूरिस्ट बस

- सभी घायलो का हैलट अस्पताल में चल रहा इलाज
कानपुर। तीर्थ करने निकले यात्रियों को क्या पता था,कि आगे कोई विभत्स घटना उनका काल बन कर इंतजार कर रही है। सुबह लगभग 5 के बीच सभी यात्री नींद में थे, जैसे ही बस कानपुर -इटावा हाइवे भौंती के इस्पात नगर पुल के पास पहुंची तभी बस के तेज रफ्तार होने के कारण वह सीधे डंफर में जा धुसी और बस के सामने वाले भाग के परखच्चे उड गए। दुर्घटना होने पर बस में बैठे सभी यात्री घायल हो गए और चारो तरफ चीख पुकार मच गई। आनन-फानन राहगीरो ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पनकी पुलिस, फायर अधिकारी और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई और घायल यात्रियों को रेस्क्यू करना शुरू कर दिया। बस चालक स्टेरिंग में बुरी तरह से फंसा हुआ था। जिस पर बस के हिस्से को काट कर उसे बाहर निकाला गया, और उसे अस्पताल पहुंचाया गया। बस अथर्व यात्रा कंपनी हिमांचल प्रदेश की बतायी जा रही है। इस बस में 57 लोग सवार थे जिसमें एक महिला भगीरथी की मौत हो गई जबकि एक अन्य अज्ञात व्यक्ति की कल्याणपरु सीएचसी में मौत हो गई। दुर्घटना में 53 यात्री घायल हो गए जिसमें से पांच की हालत गंभीर बतायी जा रही है। सभी घायलो को पहले कल्याणपुर सीएचसी भेजा गया जहां से उन्हें हैलट अस्पताल रिफर कर दिया गया। इस विभत्स दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आरटीओ अधिकारी भी हैलट अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने मरीजो का हाल जाना। परिवहन अधिकारी के मुताबिक वाहन अपनी लेन में ही चल रहे थे। डंफर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहे ट्रेलर ने उसेेे टक्कर मारी जिससे डंफर चालक ने डंफर को साइड में उतार कर खडा दिया। इतने में ही तेज रफ्तार से आ रही तीर्थ यात्रियों से भरी बस डंफर में जा घुसी और भयानक हादसा हो गया।
बस की तेज रफ्तार ने कई जिन्दगियाों को लगाया दावं पर नासिक के पपेला गांव से उज्जैन होते हुए उत्तर प्रदेश के आयोध्या जा रही तीर्थ यात्रियों की टूरिस्ट बस कानपुर के पनकी स्थित इस्पता नगर हाइवे पर खडे डंफर में जा घुसी। बस में 57 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी की बस के आगे का हिस्सा पूरी तरफ से क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर बुरी तरह से स्टेयरिंग बेस में फंस गया।

सूचना पर पहुंचे सीएफओ, तुरंत रेस्क्यू शुरू किया
पनकी के इस्पात नगर में हदयविकार दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) दीपक शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत अपनी फायर टीम व पनकी पुलिस के साथ रेस्क्यू शुरू किया।

फायर कर्मियों द्वारा बस का शीशा तोड़ कर घायलों को बाहर निकाला गया और उन्हें तुंरत ही अस्पताल भिजवाया।

परिवहन विभाग ने घायलो को भिजवाया उनके गंतव्य
पनकी में हुई बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव व पीटीओ दीपक सिंह हैलट अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने घायलो का हालचाल लिया और जो मामूली रूप से चुटहिल थे उनको उनके गंतव्य पर भिजवाने का प्रबंध कराते हुए उन्हें उनके घर भिजवाया।

प्राचार्य डॉ संजय काला टीम के साथ मरीजो की देखभाल में जुटे पनकी क्षेत्र अर्न्तगत हुए बस हादसो के शिकार घायल जैसे ही हैलट अस्पताल पहुंचें वैसे ही घायलो को बेहतर सुविधा देने के लिए कालेज प्राचार्य डॉ संजय काला ने खुद मोर्चा संभाला और मरीजो की देखरेख करने के लिए सर्जरी, अस्थि रोग विभाग व न्यरो विभाग के चिकित्सको के साथ जुट गए। इमरजेंसी में सभी घायलो को इलाज किया जा रहा है। प्रो. डॉ संजय काला ने बताया कि 4 से 5 मरीज न्यूरो के आए है , कुछ हड्डी रोग से सम्बधित है तो कुछ जरनल सर्जरी के घायल है जिनका उपचार शुरू कर दिया गया है। चुटहिल मरीजो की मरहम पट्टी कर उन्हें भेज दिया गया है।

बस दुर्घटना में घायलो की सूची -

शेभा तुकाराम (53), अज्ञात (40), सुशीला रसकर (75), अरुना (46), शालनी (50), मुरलीधर (62), शांता (60), उषा (63), शैला (56), रेखा सुतार (55), विद्या सावंत (61), शालिनी (50), वैशाली (42), नर्मदा (55), सरला (55), भास्कर (51), हीराबाई (72), ताराबाई (50), तुकाराम (50), ननकी (63), मंदाकिनी (63), विलास (42), नंदू (35) , ईराबाई (62), संगीता (42), छिन्दु (56), सूरज (35), सत्यभामा (56), गांसू बाई (53), जिया बाई (61), शीला (52), प्रमिला (62), रामबाबू (55), सुमन बाई (62), सारिका राम (50), मुंद्रा राधेश्याम पुरकुडे (60), सलोनी (45), शोभा (68), जयश्री (38) , संजय चौधरी (58), मीरा (62), श्याम राव (50), कमल (58), पोपट (71), ममदा (60), अलका (40), प्रर्मिला (65), सारिका (40), रानी (46) व शकुंतला (60) है।

संवाददाता - किशोर मोहन गुप्ता
जिला - कानपुर नगर
राज्य - उत्तर प्रदेश

1
12 views

Comment