logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने पर AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

शाहजहांपुर। बढ़ती महंगाई और एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में हाल ही में 60 रुपये तथा कमर्शियल सिलेंडर में करीब 120 रुपये की बढ़ोतरी से आम जनता की परेशानी बढ़ गई है। इसका सबसे अधिक असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के घरेलू बजट पर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होने से होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े छोटे व्यापारियों की लागत बढ़ गई है। कई स्थानों पर कारोबार प्रभावित होने की स्थिति बन रही है, जिससे रोजगार पर भी संकट खड़ा हो सकता है।

AAP कार्यकर्ताओं का कहना था कि देश में लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी गैस आयात की जाती है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर कीमतों पर पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत आर्थिक नीतियों और निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों के कारण गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसका बोझ आम जनता पर पड़ रहा है।

ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने तथा आम जनता को राहत देने की मांग की गई।

0
79 views

Comment