logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नौसागर : बिना ओटीपी और पासबुक के नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर


महाराजगंज मीडिया प्रभारी जगदंबा जायसवाल की रिपोर्ट

महाराजगंज जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि गैस सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। घरेलू सिलिंडरों की सप्लाई की निगरानी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। अब डिलीवरी के दौरान ओटीपी अनिवार्य कर दिया गया है ।
वे अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं इसकी जांच पड़ताल के लिए जब हम बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नौसागर स्थित ओम साईं एचपी गैस एजेंसी पर पहुंचे जहां सभी उपभोक्ताओं से पासबुक लेकर ओटीपी के माध्यम से गैस सिलेंडर दिया जा रहा था जहां किसी भी प्रकार की कालाबाजारी नहीं दिखाई दिया
किसी भी उपभोक्ता को कोई परेशानी नहीं हो रहा था भीड़ भी ज्यादा नहीं था गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर एजेंसी के मालिक रजत चौधरी ने बताया कि हमारे यहां उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त गैस मौजूद है जो पासबुक लेकर आ रहे हैं और ओटीपी के माध्यम से गैस सिलेंडर दिया जा रहा है साथ ही अब नई गाइडलाइन जारी हुई है जिसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को 45 दिन के बाद गैस बुकिंग करना होगा जबकि सारी क्षेत्र के लोगों को 25 दिन के बाद बुकिंग करना होगा

41
1193 views

Comment