logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अलीगढ़: फायरिंग करने वाले युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अलीगढ़ में पुलिस ने फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये युवक BJP युवा मोर्चा से जुड़े बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, शहर के सराय रहमान इलाके में कुछ युवकों ने खुलेआम कई राउंड फायरिंग कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

SSP नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ 7CLA सहित अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर गैंगस्टर एक्ट व NSA के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है।

0
504 views

Comment