logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अलविदा जुमा पर नमाज अदा कर मांगी गयी अमन चैन की दुआ रकीब अंसारी..

अलविदा जुमा पर नमाज अदा कर मांगी गयी अमन चैन की दुआ
March 13, 2026
रकीब अंसारी..


कोन(करईल) इस्लामिल धर्म में अलविदा जुमा की नमाज के बिशेष महत्व है और यह रमजान पाक के आखिरी जुमे को कहा जाता है मान्यता है कि जो लोग हज की यात्रा के लिए नहीं जा पाते हैं अगर वह इस जुमे के दिन पूरी शिद्दत और एहतराम के साथ नमाज अदा करते हैं तो उन्हें हज यात्रा के बराबर शबाब मिलता है यह भी मान्यता है कि इस जुमे में नमाज अदा करने के बाद जो जायज दुआ मांगी जाती है वह कबूल होती है और साथ ही साथ अल्लाह की रहमत और बरकत मिलती है इसी को लेकर दिन शुक्रवार को अलविदा जुमा के अवसर पर रोजेदारों सहित मुस्लिम भाइयों ने रोजा रखकर अलविदा की नमाज अदा की यह इंसान को तक़वा एवं परहेजगार बनाता है और रोजे एवं इबादतों का शबाब खुद अल्लाह पाक रमजान के दौरान कई गुना बड़ा देता है और रोजा रखने बालों के ऊपर अल्लाह की रहमत बरसती है अलविदा जुमा के दिन नूरी मस्जिद करईल में नमाजियों ने नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी वहीं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए शासन प्रशासन मौजूद रहा।

3
639 views

Comment