logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मार्च में ही जमशेदपुर में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा 39.2 डिग्री तक पहुंचा

जमशेदपुर। मार्च महीने में ही गर्मी ने जमशेदपुर में अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए काफी अधिक माना जा रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग भी धूप और गर्म हवा से बचने के लिए छाता, गमछा और पानी का सहारा लेते नजर आए। बढ़ती गर्मी के कारण बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों की आवाजाही कम हो गई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने, अधिक पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

6
240 views

Comment